भोपाल में किसान संघ की बैठक, CM के साथ 2 घंटे हुआ मंथन

[metaslider id="122"]

भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश भोपाल में

भारतीय किसान संघ प्रदेश बैठक संपन्न मुख्यमंत्री जी के साथ 2 घंटे चली विस्तारपूर्वक चर्चा

भोपाल, 03 नवंबर 2026। भारतीय किसान संघ की प्रदेश बैठक आज भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के तीनों प्रांत – महाकौशल, मालवा एवं मध्यभारत की प्रदेश कार्यकारिणी उपस्थित रही।

बैठक के उपरांत संघ के पदाधिकारियों की माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के साथ लगभग 2 घंटे तक बैठक हुई। इस बैठक में मध्यप्रदेश के तीनों प्रांतों की बिंदुवार समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर मंथन किया गया।

GI टैग पर आभार व्यक्त बैठक में भारतीय किसान संघ द्वारा मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया। मध्यप्रदेश के तीनों प्रांतों में सरकार द्वारा *सिंघाड़ा, मटर, क्षत्रिय धान, सीताफल, भटा* आदि फसलों को *GI टैग* दिलवाने से किसानों की उपज को एक नई पहचान मिली है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदेश की कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। संघ ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना, प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रकांत गौर, अखिल भारतीय किसान संघ एग्रो-इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर अध्यक्ष श्री प्रमोद चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री राघवेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी, श्री ओमनारायण पचौरी, श्री आर.सी. पटेल, श्री सर्वग दीवान – अध्यक्ष मध्यभारत, श्री लक्ष्मी नारायण पटेल – अध्यक्ष प्रांत मालवा, श्री प्रहलाद सिंह पटेल – महामंत्री प्रांत महाकौशल, श्री तुलाराम जी – संगठन मंत्री महाकौशल, श्री भरत सिंह पटेल – संगठन मंत्री मध्यभारत, श्री अतुल माहेश्वरी – संगठन मंत्री मालवा, श्री दिनेश शर्मा, श्री रमेश दांगी, श्री रघुनंदन जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भवदीय प्रहलाद सिंह पटेल प्रांत महामंत्री
भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights