
पोंडी फतेहपुर में परमधाम आश्रम के 61 वे वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए राज्यमंत्री लखन पटेल

मप्र सरकार में पशुपालन और डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल पोंडी फतेहपुर में परमधाम आश्रम के 61 वे वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
मंदिर परिसर में श्री प्राणनाथ जी का अखण्ड पाठ आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या में प्रणामी सम्प्रदाय से जुड़े लोग और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही

आयोजक मंडल की और से राज्यमंत्री लखन पटेल का स्वागत किया गया,
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यँहा सामुदायिक भवन और टीन शेड की मांग रखी जिसपर राज्यमंत्री लखन पटेल ने मंच से घोषणा कर जल्द कार्य का आश्वासन दिया और कहा कि 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन और 5 लाख की लागत से तीन शेड निर्माण किया जाएगा इसके अलावा सरकार क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर संभव कार्य करेगी

राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि 331 वे जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुआ, कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से प्रणामी धर्म के लोग शामिल हुए,भव्य और दिव्य कार्यक्रम हुआ,लोगो ने निर्माण कार्यों की मांग रखी जिसकी घोषणा की गई, हम लोगों ने संकल्प लिया है कि आगे चलकर और भी विस्तारीकरण के कार्य यहां कराएंगे ताकि आने वाले समय में यह एक अच्छा स्थल बन जाए मडियादो पहुंचे राज्य मंत्री लखन पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की
मध्य प्रदेश सरकार में पशुपालन एवं डेयरी उद्योग राज्य मंत्री लखन पटेल बुधवार शाम हटा ब्लॉक के मडियादो के पहुंचे
यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रामगोपाल सोनी के निवास पर पहुंच कर उनकी दिवंगत पत्नी श्रीमती विद्या सोनी जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्य मंत्री लखन पटेल ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की
