खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, तीन बच्चों की दीपावली बनाई खास

[metaslider id="122"]

धौलपुर पुलिस की वर्दी जहां कानून और सुरक्षा की पहचान है,

वहीं कई बार इसी वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत भी लोगों के दिलों को छू जाती है

ऐसा ही मानवीय उदाहरण धौलपुर के निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने पेश किया है उन्होंने मुश्किल हालात से जूझ रहे एक पिता और उसके तीन मासूम बच्चों की मदद कर दीपावली की खुशियों में रंग भरने का प्रयास किया दरअसल, बबलू गोंड नाम का व्यक्ति खानाबदोश जीवन व्यतीत करता है जंगलों से देसी मधुमक्खियों का शहद एकत्रित कर उसकी बिक्री करना ही उसके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है बबलू के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा नौवीं और बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि सबसे छोटा बेटा महज तीन साल का है जब छोटा बच्चा केवल तीन महीने का था तभी उसकी मां तीनों बच्चों को छोड़कर चली गई इसके बाद से बबलू अकेले ही बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी निभा रहा है।

मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं कुछ दिन पहले एक हादसे में बबलू का एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया इसके बावजूद वह बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है
अब बबलू अपनी परेशानी लेकर निहालगंज थाने पहुंचा परिवार की परिस्थितियों और बच्चों की पीड़ा जानकर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तीनों बच्चों को दीपावली के अवसर पर नए कपड़े दिलवाए साथ ही भविष्य में किसी भी जरूरत के समय हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा की इस पहल की सराहना हो रही है उनकी यह कोशिश बताती है कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के दुख-दर्द में साथ खड़े होना भी इंसानियत का अहम हिस्सा है

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights