कांग्रेस पार्टी के संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा की गई है।
जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक और कांग्रेस सेवादल के
वरिष्ठ नेता संजीव तारनाच को ‘कांग्रेस सेवादल लीगल’ का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. की अनुशंसा पर की गई। दिल्ली स्थित कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।

संजीव तारनाच जी के राष्ट्रीय चेयरमैन बनने पर संगठन में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश मीडिया सेल और राष्ट्रीय मीडिया सेल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और इस नियुक्ति पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके कुशल नेतृत्व और कानूनी अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
