पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चोट और तनाव झेलते हैं। उनके परिश्रम को सम्मान और प्रोत्साहन देना हमारी जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश पुलिस देशभक्ति, जनसेवा, साहस और अपनी प्रतिबद्धता के बलबूते देशभर में अपनी विशेष पहचान बना रही है। हमारी पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस फोर्स में शामिल है।
पुलिसकर्मी ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनता में पुलिस के प्रति प्रेम और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करें।
