जबलपुर संभागायुक्त श्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

[metaslider id="122"]

संभागायुक्त श्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

संबल के लंबित आवेदनों का तत्परता से निराकरण के दिये निर्देश

उर्वरक वितरण का प्रभावी क्रियान्वयन और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए
——
संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संभाग के सभी कलेक्‍टर्स के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्‍होंने जन कल्याणकारी शिविरों के माध्‍यम से प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की प्रगति को परखा और निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन, संबल योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों को तत्‍परता से निपटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, संभाग में जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत चल रहे कार्यों तथा किसानों के कल्‍याण के लिए कृषि व कृषि संबद्ध योजनाओं की प्रगति की भी विस्‍तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान संभागायुक्‍त ने स्‍कूलों, आंगनवाड़ियों व छात्रावासों में पानी की टंकियों की साफ-सफाई और एकल नल जल योजना के प्रभावी क्रियान्‍वयन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। साथ ही, स्‍कूलों में प्रवेश की स्थिति, पाठ्य पुस्तक और छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति को भी देखा। राजस्‍व न्‍यायालयों में लंबित प्रकरणों, विशेषकर सीमांकन के मामलों के त्‍वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, सीएम हेल्‍पलाईन, सीपी ग्राम व लोक सेवा गारंटी अंतर्गत समय सीमा से बाहर हो चुके आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के लिए कहा।

समीक्षा बैठक में संभागायुक्त द्वारा ई-विकास पोर्टल के माध्‍यम से खाद वितरण तथा एग्री स्‍टेट फार्मर रजिस्‍ट्री की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए खाद वितरण की कार्यवाही समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएम राहत योजना के क्रियान्‍वयन, भू-अर्जन, भूमि आबंटन तथा स्‍वास्‍थ्‍य व पोषण के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन और नए चिन्हित बच्‍चों के मुख्‍यमंत्री बाल आरोग्‍य संवर्धन कार्यक्रम में पंजीयन की समीक्षा की गई। बैठक में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेजने के उद्देश्‍य से चलाए जा रहे ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज और उनके डिजिटलीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्‍त ने विभिन्न विभागों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करें।

CM Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights