मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खंडवा में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) की पहली बटालियन स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में SISF की कुल 3 नई बटालियन गठित करने की योजना है। इससे औद्योगिक और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
दो साल में पुलिस विभाग के सभी पद भरने का लक्ष्य-
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगले दो वर्षों में पुलिस विभाग का कोई भी पद खाली नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने के साथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।
आदिवासी युवाओं को सुरक्षा बल में मिलेगा अवसर-
मुख्यमंत्री ने बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के युवाओं को सुरक्षा बल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष कंपनियों के गठन की भी घोषणा की। इससे इन जनजाती
