जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तीन रेलवे ओवरब्रिज तथा लोडिंग-अनलोडिंग रेक प्वाइंट का निर्माण कार्य प्रगति पर है- सांसद श्री लोधी
== मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
दमोह में रेलवे परियोजनाओं का सांसद श्री लोधी ने किया निरीक्षण



करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे तीन रेलवे ओवरब्रिज और रेक प्वाइंट का लिया जायजा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
===
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत भारत संकल्प के तहत जिले में रेलवे अधोसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए संचालित परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करने सांसद राहुल सिंह लोधी ने रेलवे स्टेशन चौराहा बांदकपुर, करैया रेलवे स्टेशन, आनू फाटक, दमोह-हिंडोरिया-पटेरा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज तथा नवनिर्मित लोडिंग-अनलोडिंग रेक प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तीन रेलवे ओवरब्रिज तथा लोडिंग-अनलोडिंग रेक प्वाइंट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा सभी परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि इनका लाभ शीघ्र ही आम नागरिकों को मिल सके।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा लंबे समय से शहर के भीतर स्थित रेक प्वाइंट के कारण यातायात सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए रेक प्वाइंट को शहर से लगभग 550 से 600 मीटर दूर करैया क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सुविधा के शुरू होने पर शहर में यातायात का दबाव कम होगा तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा रेलवे अधोसंरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा इन परियोजनाओं से दमोह जिले में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
[metaslider id="122"]