शरद पूर्णिमा पर हटा मुक्तिधाम में समाजसेवियों ने किया वृक्षारोपण, श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
हटा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर हटा के गौरीशंकर वार्ड स्थित मुक्तिधाम में समाजसेवियों द्वारा वृक्षारोपण एवं श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुक्तिधाम परिसर में पीपल के पौधे का रोपण किया गया। साथ ही परिसर में फैली खरपतवार को हटाकर साफ-सफाई की गई।
समाजसेवियों ने मुक्तिधाम को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से श्रमदान किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के टैंकर के माध्यम से पौधे में पानी भी डाला गया, ताकि पौधे का उचित संरक्षण हो सके और वह विकसित होकर छायादार वृक्ष बने।
इस अवसर पर समाजसेवियों ने नगर पालिका परिषद से अनुरोध किया कि मुक्तिधाम की स्वच्छता एवं रखरखाव में सहयोग प्रदान करें। समाजसेवियों ने कहा कि जनसहयोग और नगर पालिका के समन्वय से मुक्तिधाम को स्वच्छ, सुंदर एवं हरियाली से परिपूर्ण बनाया जा सकता है। इसके लिए नियमित साफ-सफाई और पौधों के संरक्षण की आवश्यकता है।
इनकी रही उपस्थिति
वृक्षारोपण एवं श्रमदान के दौरान समाजसेवी आंचल जैन, पुष्पेंद्र पांडे मोनू, अशोक चंपी चौरसिया, रवि, भूपेंद्र, संदीप, रज्जू, डब्बू रैकवार सहित नगर पालिका परिषद से चतुर्भुज सेन की उपस्थिति रही।
समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए आगे भी इसी प्रकार जनसहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।
[metaslider id="122"]