मडियादो – वफरक्षेत्र प्रबंधन मडियादो की मनमानी ओर कार्यप्रणाली से नाराज दो दर्जन से अधिक गांवो के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।

[metaslider id="122"]

मडियादो – वफरक्षेत्र प्रबंधन मडियादो की मनमानी ओर कार्यप्रणाली से नाराज दो दर्जन से अधिक गांवो के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक ओर योगेश सराफ के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। भारी संख्या में जुड़े लोगों द्वारा कलकुआं से मडियादो तक 12 किमी की पदयात्रा की गई। बाजार परिसर में मंच के माध्यम से पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले मडियादो वफ़रक्षेत्र क्षेत्र प्रबंधन के द्वारा ग्रामीणों के साथ की बदसलूकी, कानूनी कार्यवाही का अनावश्यक भय दिखाते हुए वन भूमि के साथ राजस्व भूमि में दखल देना, वर्षों से काबिज भूमि से जबरन ग्रामीणों को बेदखल करना, बेदखली के नाम पर घर का सामान जब्त करना, मकानों में तोड़ फोड़ ग्रामीणों को छोटी छोटी बातों पर परेशान करने, जंगली रास्ता, जलस्रोत आदि बंद करने जैसे मुद्दे पर संबोधन दिया गया। वहीं क्षेत्र की 13 मांगो के साथ तहसीलदार उमेश तिवारी को ज्ञापन दिया गया । विशाल जनसमूह के साथ ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग रखी गई कि शासन द्वारा दिए भू अधिकार पत्र जो निरस्त किए गए उन्हें बहाल किया जाए। वर्षों से काबिज लोगों को नियमानुसार नए भू अधिकार पत्र जारी किए। जंगली रास्ते जिनसे एक गांव से दूसरे गांव आसानी से पहुंच सकते है वन विभाग द्वारा बंद उन रास्तों को खोला जाए। दैनिक उपयोग के लिए सूखी लकड़ी बीनने , विनोला पत्थर, मिट्टी आदि लाने से रोक हटाई जाए। दाह संस्कार के मडियादो में लकड़ी नहीं मिलती जिससे परेशानी होती । सुविधा के उद्देश्य से सरकारी डिपो खोली जाए। पूरा क्षेत्र में ग्रामीण हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए परेशान होते है कैंप लगाया जाए। वनकर्मी उनके खेतों में जबरन कुछ बीज फेक रहे उसपर रोक लगाई जाए। ज्ञापन के दौरान तहसीलदार उमेश तिवारी द्वारा कुछ पर सहमति देते हुए कुछ पर शासन के समक्ष प्रस्ताव भेजने का बात मंच से कही गई- वन विभाग की कार्य प्रणाली से प्रताड़ित ग्रामीण एवं महिलाओं परिक्षेत्र कार्यालय का घेराव कर दिया गए। सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों द्वारा वन कर्मियों के खिलाफ नारेवाजी की गई। इसके अलावा परिक्षेत्र कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया गया जिसे थाना प्रभारी मडियादो प्रीति पांडे द्वारा हटवाया गया। इस दौरान कुछ लोग वन परिक्षेत्र से गमले ओर पौधे ले गए। दूसरी बार चक्काजाम बाजार परिसर में किया गया जो ज्ञापन सौंपने के बाद हटा।

नशा न करने की शपथ दिलाई वहीं चक्का जाम कर रहे कुछ लोगों के बीच पहुंची थाना प्रभारी प्रीति पांडे द्वारा युवाओं से अपील की कि वह संकल्प ले कि नशा नहीं करेंगे। चक्काजाम के बीच शपथ दिलाई गई ओर चक्काजाम हटा दिया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights