*मध्य प्रदेश को मिल सकती है पहली महिला DGP, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम चर्चा में*
भोपाल। मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किए जाने की संभावना है।
डीजीपी पद के प्रमुख दावेदारों में डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, डीजी जेल वरुण कपूर और डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन के नाम चर्चा में हैं। यदि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का चयन होता है, तो वह मध्य प्रदेश की पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं। हालांकि, UPSC के पैनल और राज्य सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही नए डीजीपी के नाम पर स्थिति स्पष्ट होगी।
[metaslider id="122"]