छतरपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बक्सवाहा विकासखंड की ग्राम पंचायत पाली की है, जहां किसान खेत में बुवाई का काम कर रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर 40 वर्षीय राजू लोधी और 45 वर्षीय जुग्गन यादव बारिश से बचने के लिए पन्नी लेकर एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#bundelibauchhar #lightning #farmers #death #chhatarpurnews
[metaslider id="122"]