बांदकपुर सोमवती अमावस्या पर जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा जनसैलाब

[metaslider id="122"]

सोमवती अमावस्या पर जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा जनसैलाब


गर्भगृह में प्रवेश बंद, बाहर से किया जा रहा जलाभिषेक

दमोह। आज सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.सर्वप्रथम आरती की गई।इसके बाद भोलेनाथ जी के अल सुबह पट खुलते ही बीती रात बाहर से पहुंचे हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया.सोमवती अमावस्या पर श्री महादेव जी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद रखा गया है. सभी भक्तजन बाहर से ही जल अर्पित कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए बांदकपुर प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने पहले की तरह बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। हिंडोरिया तहसीलदार प्रीतम सिंह सहित टीम, एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्र.आ.प्रकाश सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights