MUMBAI मोदी बोले-हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार के ATM

MUMBAI

MUMBAI

[metaslider id="122"]

MUMBAI मोदी बोले-हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार के ATM

MUMBAI
MUMBAI

चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली इन तीन राज्यों में डबल हो गई है

 MUMBAI  विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरे दिन रैली की। उन्होंने शनिवार अकोला में एक बार फिर ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया। इससे पहले 8 नवंबर को नासिक और धुले की रैली में भी उन्होंने यह नारा लगाया था।

MUMBAI  आज अकोला की रैली में PM के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस ही रही। उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बारे में एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 की वापसी की मांग हो रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी इसका समर्थन करते हैं। पाकिस्तान भी यही चाहता है।

PM ने कहा- कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में बन जाती है, वह राज्य शाही परिवार (गांधी परिवार) के लिए ATM बन जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सरकार का जिक्र किया। कहा- चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली इन राज्यों में डबल हो गई है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चुनाव जीतने के बाद क्या लूट होगी।

MUMBAI
MUMBAI

मोदी के 40 मिनट का भाषण 5 पॉइंट में…

1. राम मंदिर पर

 MUMBAI– एक बार फिर महायुति के लिए आर्शीवाद मांगने आया हूं। आज 9 नवंबर है, ये तारीख बहुत ऐतिहासिक है। आज ही के दिन 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने राम मंदिर पर फैसला दिया था। 9 नवंबर की तारीख इसलिए भी याद की जाएगी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर धर्म के लोगों ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। ये राष्ट्र प्रथम की भावना है। PM ने जय श्री राम का नारा भी लगाया।

JHARKHAND में अमित शाह की चार सभाएं

2. एक हैं तो सेफ हैं पर

मोदी बोले- कांग्रेस अच्छी तरह जानती है, जितना देश कमजोर होगा, उतना ही वे मजबूत होंगे। जब कांग्रेस मजबूत होगी, देश मजबूर होगा। कांग्रेस विभिन्न जातियों के बीच विभाजन पैदा करती है। इसने हमारी जातियों को कभी एकजुट नहीं होने दिया। अगर हमारी जातियां एकजुट नहीं रहेंगी और एक-दूसरे के साथ संघर्ष करती रहेंगी, तो कांग्रेस इसका फायदा उठाएगी। आपको सचेत रहना होगा। याद रखें, ‘एक हैं तो सेफ हैं।’

3. परिवारवाद पर

 MUMBAI– जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का ATM बन जाता है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य कांग्रेस के शाही परिवार के ATM बने हुए हैं। लोग बता रहे हैं कि इन दिनों महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली डबल हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा- चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक, तेलंगाना में डबल हो गई है। आरोप है कि कर्नाटक में इन लोगों ने शराब दुकानदारों से 700 करोड़ रुपए कि वसूली कराई है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चुनाव जीतने के बाद क्या लूट होगी।

https://www.facebook.com/chanakyanews.india

4. आर्टिकल 370 पर

मोदी बोले- ये कौन लोग हैं जो 370 वापसी की मांग करते हैं। पाकिस्तान 370 का रोना रोता है। भारत विरोधी ताकतें 370 का समर्थन करते हैं। कांग्रेस भी वहीं भाषा बोलती है। जम्मू-कश्मीर में 370 लगाना, यहां हिंसा को फिर बढ़ावा देना है। ये अंबेडकर के कानून को बाहर निकालने वाला है।

https://x.com/chanakyalivetv

उन्होंने कहा- ये संविधान की किताब लहराने वाले कितने पापी लोग हैं, 75 साल से देश में जम्मू-कश्मीर का संविधान था, एक तरफ अंबेडकर का संविधान था। हम पूछते थे कि जम्मू-कश्मीर में संविधान लगेगा कि नहीं, इनके मुंह पर ताला लग जाता था।

5. SC-ST, OBC पर

 MUMBAI– कांग्रेस चाहती है कि SC समाज की अलग अलग जातियां आपस में लड़ती रहें, झगड़ा करती रहे। क्योंकि वो जानती है कि SC समाज की अलग अलग जातियां आपस में झगड़ती रहेगी, तो उनकी आवाज बिखर जाएगी, उनका वोट बिखर जाएगा और ऐसा होते ही कांग्रेस के लिए सरकार में आने का रास्ता बन जाएगा। OBC नाम सुनते ही कांग्रेस चिढ़ जाती है, OBC समाज की अलग से पहचान न बनें, इसलिए कांग्रेस ने भांति-भांति के खेल खेले हैं।

MUMBAI मोदी धुले में बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

MUMBAI
MUMBAI
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *