रायबरेली। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायबरेली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बछरावां थाना क्षेत्र में हुई कार चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और यक्ष ऐप की मदद से पेशेवर अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
जांच के बाद बछरावां पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरोह के मास्टरमाइंड ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वे लोग कार चोरी करने के लिए ईसीएस (Engine Control System) को निकालकर अपनी दूसरी ईसीएस लगाते थे, जिससे कार का लॉक और सिस्टम आसानी से खुल जाता था और कार चोरी करना आसान हो जाता था।
सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि गिरोह के सदस्यों ने यूट्यूब के जरिए यह तकनीक सीखकर चोरी का यह अनोखा तरीका अपनाय

