MADHYA PRADESH शिवराज हरियाणा के प्रभारी थे तब 4 सीटें जीते थे

MADHYA PRADESH

MADHYA PRADESH

[metaslider id="122"]

MADHYA PRADESH शिवराज हरियाणा के प्रभारी थे तब 4 सीटें जीते थे

विजयवर्गीय बोले- जब मुझे बनाया गया तो पहली बार हम जीते भी और सरकार भी बनाई

 

 

https://www.youtube.com/@chanakyampcglivetv/featured

MADHYA PRADESH
MADHYA PRADESH

ये बात इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के दीपावली मिलन समारोह कही। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कभी-कभार खोटा सिक्का भी चल जाता है, लेकिन बार-बार नहीं चल सकता है।

 

https://www.youtube.com/@chanakyampcglivetv/featured

MADHYA PRADESH

 

विजयवर्गीय ने मंच से कहा- जब मैं महामंत्री बनकर हरियाणा गया था। उस समय मुझसे पहले हरियाणा के प्रभारी शिवराज जी थे। उस समय हम सिर्फ चार सीट जीते थे। फिर मुझे बुलाया गया। तब अमित भाई अध्यक्ष थे। मुझे बोला गया आपको हरियाणा देखना है और आप यहां से घर नहीं जाएंगे सीधे रोहतक जाएंगे और दो दिन वहीं रहना है। मैंने कहा ठीक है।

इसके बाद शाम को हम प्रधानमंत्री जी से मिलने चले गए। उन्होंने कहा, हरियाणा थोड़ा चैलेंजिंग है। जाकर वहां काम करो, फिर मैंने कहा ठीक है। इसके बाद मैं मध्यप्रदेश के 3 हजार कार्यकर्ताओं को हरियाणा लेकर गया। हरियाणा पहली बार हम जीते तो इसमें इंदौर के कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है।

हरियाणा जितने पर मैंने सोचा कि, मुझे अब बड़ा पुरस्कार मिलेगा तब मुझे बंगाल का प्रभारी बना दिया गया, तो मैंने वहां हर ब्लॉक में भाजपा को खड़ा किया। कहने का मतलब यह है कि, पार्टी जानती है कि कार्यकर्ता का काम कहां पर और कैसे लेना है।

हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के गाल पर तमाचा मारा है

 

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा है। दूसरे पर महाराष्ट्र की जनता तमाचा मारेगी। हरियाणा में सभी सर्वे कांग्रेस की जीत की बात कह रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां शानदार जीत दर्ज की। विकास वहीं होता है, जहां डबल इंजन की सरकार होती है। कांग्रेस शासित राज्यों में कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है।

जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि मोदी जी विकास की राजनीति करते हैं।

विजयवर्गीय बोले- राहुल गांधी में वह मैच्योरिटी नहीं आई है

कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए यूएस चुनाव हारने पर कमला हैरिस को राहुल गांधी के पत्र लिखने पर कहा कि, जो खोटा सिक्का होता है। वह कभी-कभार चलता लेकिन बार-बार नहीं चल सकता है। दुर्भाग्य है कि राहुल जी में वह मैच्योरिटी नहीं आई है। वह संवैधानिक पद पर बैठे हैं। उनके द्वारा किया कृत्य सार्वजनिक तौर पर दुनिया के संज्ञान में आता है, मैच्योरिटी के अभाव में वे ये करते हैं, मुझे लगता है कि कांग्रेस के लोगों को उन्हें सही राय देना चाहिए।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के जातिगत जनगणना के वादे पर विजयवर्गीय ने कहा कि हम जातिगत जनगणना का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके नाम पर समाज को बांट कर जो राजनीति कर रहे हैं। हम उसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस समाज को बांटकर राजनीति कर रही है। हम उसका विरोध कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोले- वे संत हैं, उनकी बात का सम्मान करते हैं

MADHYA PRADESH
MADHYA PRADESH

 

https://www.youtube.com/@chanakyampcglivetv/featured

 

MADHYA PRADESH

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कुंभ में गैर हिन्दू प्रवेश न करने वाले बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि वे संत हैं और हम उनकी बात का सम्मान करते हैं। रामभद्राचार्य के बयान जब तक कृष्ण जन्मभूमि पर फैसला हमारे पक्ष में नहीं आता, तब देश के किसी कृष्ण मंदिर नहीं जाऊंगा। इस पर विजयवर्गीय ने कहा, वे संत हैं, उन्होंने संकल्प लिया है तो जरूर पूरा होगा।

भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है

MADHYA PRADESH
MADHYA PRADESH

MADHYA PRADESH

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 सदस्यता अभियान में देश में अव्वल रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। देश की सेवा करता है। बाकी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कुर्सी के लिए काम करते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता देश के लिए काम करता है।

कांग्रेस के जमाने में संघ की शाखा में जाने पर सवाल खड़े होते थे

उन्होंने कहा कि 50 साल पहले कांग्रेस के जमाने में संघ की शाखा में जाने पर भी बड़े सवाल खड़े होते थे और घर आकर लोग शाखा में ना जाने की चेतावनी देते थे। उस समय मेरे पिताजी ने दबाव में आकर मना किया, लेकिन मेरी मां ने शाखा में जाने का समर्थन किया। शाखा में मिले संस्कारों की वजह से मैं आज आपके सामने खड़ा हूं। समाजसेवा और देशभक्ति की सेवा की शिक्षा मुझे आरएसएस से मिली। मैंने पहला चुनाव हारने के लिए ही लड़ा था, लेकिन जीत गया और उसके बाद कभी पीछे पलट कर नहीं देखा।

 

 

https://www.youtube.com/@chanakyampcglivetv/videos

 

 

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आवश्यक सूचना -चाणक्य न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल पे चलने वाली किसी भी खबर पे किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सप्प करे -9315744968 ,मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आवश्यकता है जिला ब्यूरो और रिपोर्टर की सम्पर्क करे -9315744968,
चाणक्य न्यूज़ इंडिया को आप देखा सकते है -1) 2.Rang OTT 3) dailyhunt4) DTH live ott 5) Joy TV 6) dish plus 7) i2i Tv 8) ebaba tv 9) Rock TV 10) yupp tv 11) playbox tv
12) media9 ott 14)Rocu Tv-US.UK 15)Zenga Tv 16)Jio Fiber 17).Shemaroo. 18).Amezone Fire Stic. 19).Rocu Tv UK.US 20).Osta Play
21:31