JAIPUR मदन राठौड़ बोले-सातों सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ेगा

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर बीजेपी को फायदे का रहा है ट्रेंड, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग
JAIPUR प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनावों को लेकर मतदान जारी हैं। बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय में स्टेट कंट्रोल रूम की स्थापना की हैं। जहां से बीजेपी पदाधिकारी मतदान प्रतिशत से लेकर हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं।
MUMBAI मोदी बोले-हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार के ATM
JAIPUR आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रबंधन की प्रदेश टीम, विधि एवं प्रशासनिक टीम और मॉनिटरिंग टीम के साथ सातों सीटों पर हो रही मतदान प्रक्रिया को लेकर चर्चा की।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि मतदान प्रतिशत अच्छा हैं। हम तो चाहते है कि शत प्रतिशत मतदान हो। लेकिन हम यह मान रहे है कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की। दरअसल, मतदान प्रतिशत बढ़ने पर बीजेपी को फायदा होने का ट्रेंड रहा हैं।
MAHARASHTRA शरद साहेब या अजित दादा, बारामती के वोटर कन्फ्यूज
JAIPUR सोशल मीडिया पर उप चुनाव ट्रेंडिंग में
JAIPUR प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहा उप चुनाव इस समय सोशल मीडिया में भी ट्रैंड कर रहा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैंडिग इंडिया ट्रैंड में हैश टैग #सातों_सीटें_भाजपा_को काफी देर तक दूसरे नम्बर पर ट्रैंड हुआ।
RAJASTHAN झुंझुनूं में 2 घंटे में 10 फीसदी मतदान
लेकिन जैसे ही नरेश मीणा के एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई तो उसके बाद हैश टैग #नरेश मीणा ट्रैंडिंग में पहले नम्बर पर हो गया। हालांकि कुछ देर बाद #नरेश मीणा दूसरे और #सातों_सीटें_भाजपा_को चौथे नम्बर पर ट्रैंड करता रहा।
https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive
JAIPUR बीजेपी ने कंट्रोल रूम में लगाई 21 लोगों की टीम
बीजेपी ने स्टेट कंट्रोल रूम में 21 नेता और कार्यकर्ताओं की टीम लगाई हैं। प्रदेश टीम में प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, विमल अग्रवाल और निमिषा गौड़ को जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं विधि एवं प्रशासनिक टीम में 11 लोगों को लगाया गया हैं। जिसमें बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ सारस्वत सहित अन्य विधि प्रकोष्ठ से जुड़े लोग शामिल हैं।
इसी तरह से सातों विधानसभा सीटों पर मॉनिटरिंग के लिए सात-सात अलग कार्यकर्ताओं को लगाया गया हैं। जो इलेक्ट्रॉनिंग और डिजिटल मीडिया के माध्यम से पल-पल की जानकारी रख रहे हैं।
[metaslider id="122"]