gariaband कोपरा चल रहा सत्ता का खेला

gariaband

gariaband

[metaslider id="122"]

gariaband किशन सिन्हा चाणक्य न्यूज इंडिया

 

gariaband /कोपरा:- 2024 में अस्तित्व में आए नए गरियाबंद जिले के नए नगर पंचायत कोपरा में सत्ता में काबिज होने राजनीतिक दलों के मैराथन बैठक शुरू हो चुकी हैं।

gariaband शनिवार को नगर पंचायत कोपरा में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में कांग्रेस पार्टी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया था।
प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं पूर्व विधायक राजिम अमितेश शुक्ल बैठक में शामिल हुए।
इससे पहले नगर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस ने सक्ती प्रदर्शन करते हुए कोपरा में बाइक रैली निकाली एवं आतिशबाजी और पुष्पमाला से अमितेश शुक्ल का ऐतिहासिक स्वागत किया।
नगर पंचायत कोपरा में सत्ता पर काबिज होने प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने कमान संभाल ली है। श्री शुक्ल ने कांग्रेस के जोन और सेक्टर की बैठक लिए। मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता को पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड में साफ सुथरा छवि के साथ साथ जुझारू व्यक्ति को पार्टी टिकट देगी। 15 वार्ड से तीन तीन लोगो की पैनल में नाम पार्टी को भेजा जाएगा । श्री शुक्ला ने कहा कि नगर में मूल भूत समस्याएं आमजनता को नहीं मिल रहा है। बीजेपी हवाई चमक दिखा रही है पर जमीनी हकीकत कुछ और है।
श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को राजिम के पूर्व विधायक व प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने कोपरा नगर के जोन सेक्टर कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हुए।आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत कोपरा में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।शुक्ल ने कार्यकर्ताओ से सुझाव मांगे वही कई मुद्दो पर चुनाव में जीत दर्ज करने का मूल मंत्र भी बताया।लगभग 3 घंटे तक हुई सीधी संवाद में यह तय किया गया की वार्ड व नगर में टिकट उन्ही को मिलेगा जिसे जनता पसंद करेगी।शुक्ल ने साफ कह दिया है की यह चुनाव सीधी जनता से जुड़ी होती है ऐसे में उनकी पसंद का आंकलन करने के बाद ही टिकट दिया जायेगा।इसके लिए अभी से वार्डो में बैठक कर आपस में रायसुमारी लेकर 3_3 दावेदारों के नाम मांगा गया है।अमितेश शुक्ल पूरे समय कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने व रिचार्ज का काम किया ताकि विधान सभा लोकसभा की तुलना में कार्यकर्ता दुगुने लगन के साथ मैदान में उतर सके।
नगर में प्रकाश व सफाई का भी ठिकाना नहीं ,युवा खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम जैसे जरूरी स्थान की कमी है।नगर में बाजार सुव्यवस्थित नही हुआ,पार्किंग जैसे आवश्यक स्थान का अभाव है।शुक्ल ने कहा की पालिका में केवल दिखावे का विकास किया गया।
मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह पूर्व जनपद सदस्य ठाकुर राम साहू पूर्व उप सरपंच राजेश यादव जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने संबोधित किया वहीं सेक्टर अध्यक्ष अवध सिन्हा ने मंच संचालन किया।
ग्राम पंचायत कोपरा नगर पंचायत बनने के बाद आगामी नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर पंचायत कोपरा में कांग्रेस का कब्जा जमाने के उद्देश्य से स्थानीय राम जानकी मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल शामिल होकर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा एकमत होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकमत होकर चुनाव लड़ेंगे। सभी 15 वार्डो सहित अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में जीतने योग्य उम्मीदवार को ही उतारने के लिए सभी वार्डो के मतदाताओं से रायशुमारी कर पैनल में 3 नाम का सूची बनाने कहा गया। पैनल में नाम चयन के लिए 3 सदस्यों का नाम लिया गया। जो वार्ड के मतदाताओं से बैठक कर चुनाव जीतने योग्य उम्मीदवार का 3 नाम का पैनल में लेने कहा गया। इस दौरान प्रशासनिक महामंत्री ओंकार सिंह ठाकुर,पूर्व जनपद सदस्य ठाकुर राम साहू जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, बेदराम साहू अवध राम सिन्हा,पूर्व सरपंच डॉली अजय साहू मोतीलाल साहू, गोरेलाल सिन्हा, पूर्व सरपंच सूरज दाऊ राजेश यादव, रिकेश साहू नन्द कुमार साहू, पूर्व सरपंच योगेश्वरी साहू, अजय साहू, केजुराम साहू, ईशु तारक, ईशु साहू, रमेश साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आवश्यक सूचना -चाणक्य न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल पे चलने वाली किसी भी खबर पे किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सप्प करे -9315744968 ,मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आवश्यकता है जिला ब्यूरो और रिपोर्टर की सम्पर्क करे -9315744968,
चाणक्य न्यूज़ इंडिया को आप देखा सकते है -1) 2.Rang OTT 3) dailyhunt4) DTH live ott 5) Joy TV 6) dish plus 7) i2i Tv 8) ebaba tv 9) Rock TV 10) yupp tv 11) playbox tv
12) media9 ott 14)Rocu Tv-US.UK 15)Zenga Tv 16)Jio Fiber 17).Shemaroo. 18).Amezone Fire Stic. 19).Rocu Tv UK.US 20).Osta Play
18:40