सफलता की कहानी
सीड ग्रेडिंग प्लांट स्थापित कर रोहित अग्रवाल ने सुनिश्चित की तरक्की की राह

पन्ना निवासी युवा उद्यमी रोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेकर वार्ड क्रमांक 28 जनकपुर में अपनी पुश्तैनी जमीन पर सीड ग्रेडिंग प्लांट की स्थापना की है। कक्षा 12वीं तक शिक्षित 32 वर्षीय रोहित ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से क्रियान्वित इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 7 लाख 13 हजार रूपए का ऋण प्राप्त कर सीड ग्रेडिंग मशीन की इकाई स्थापित की। योजना में 2 लाख 49 हजार रूपए की सब्सिडी भी मिली। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाओं से उद्यम स्थापना के इच्छुक युवक युवतियों को बहुत सहूलियत प्राप्त हुई है। विभागीय अधिकारियों एवं रिसोर्स पर्सन की मदद से आसानी से समस्त वांछित प्रक्रियाओं को पूर्ण कर योजना का लाभ लेने वाले रोहित ने बताया कि सीड ग्रेडिंग मशीन से गेहूं, चना, जौ, सरसों इत्यादि स्कंध की ग्रेडिंग कर मांग अनुसार स्थानीय बाजार में उपलब्ध कराया जाता है। किसानों को क्वालिटी बीज तैयार कर प्रदान करते हैं। वर्तमान में औसत मासिक आमदनी 30 हजार रूपए प्रतिमाह तक है। सीड ग्रेडिंग प्लांट में 5 व्यक्तियों को भी रोजगार मिला है।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Collector Office Panna @topfans Department of Horticulture, Madhya Pradesh
पन्ना सफलता की कहानी सीड ग्रेडिंग प्लांट स्थापित कर रोहित अग्रवाल ने सुनिश्चित की तरक्की की राह
[metaslider id="122"]
