BIAORA साहसी वारिस ने बचाया दुर्घटना ग्रस्त वाहन से एक ही परिवार के 7 लोगो जीवन

BIAORA वारिस जैसे साहसी नागरिक मध्यप्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वारिस को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
राजू बैरागी राजगढ़ 9977480626
लोकेशन ब्यावरा
BIAORA मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले में ब्यावरा निवासी प्लंबर वारिस खान को एबी रोड हाई वे पर कार पलटने की घटना में शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की जान बचाने के लिए एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से वारिस से बात की और उसकी कुशलक्षेम पूछी। वारिस खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह बाइक से बीनागंज जा रहे थे। तभी सामने आ रही कार दुर्घटनावश खंती में गिर गई। उन्होंने बिना देरी कर अपने हाथों से कार के कांच तोड़े और एक-एक कर के सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive
BIAORA मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वारिस के इस साहसी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि वारिस आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। मुसीबत के समय में एक दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। आपके इस कार्य से सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी। आप मध्यप्रदेश के गौरव हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सभी कलेक्टर्स को 15 अगस्त के अवसर पर लोगों की मदद करने वाले साहसी लोगों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
