पन्ना से संतराम पटेल की रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया सिमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में बन रहे थे अवैध देसी पटाखे!

[metaslider id="122"]

पन्ना ब्रेकिंग न्यूज़

सिमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में बन रहे थे अवैध देसी पटाखे!

झंडा बाजार मोहंद्रा में पुलिस की दबिश, 300 तैयार पटाखे और 200 खाली खोखे जब्त

पन्ना। दीपावली के त्योहार के बीच पन्ना जिले में अवैध विस्फोटक पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सिमरिया थाना क्षेत्र के झंडा बाजार मोहंद्रा में पुलिस ने एक घर के कमरे में दबिश देकर कथित तौर पर अवैध रूप से हाथ से निर्मित देसी पटाखे बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 300 तैयार पटाखे और 200 खाली खोखे बाती सहित जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झंडा बाजार मोहंद्रा निवासी मौसम गुप्ता अपने घर के कमरे में अवैध रूप से देसी पटाखे बना रहा है। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और मौसम गुप्ता (41 वर्ष), पिता रामप्रकाश गुप्ता, निवासी झंडा बाजार मोहंद्रा को पकड़ लिया।

मौके से क्या-क्या हुआ जब्त?

300 नग छोटे एक आवाज वाले हाथ से निर्मित देसी पटाखे।

200 नग खाली खोखे, बाती सहित।

पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1884 की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी पवई श्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रवि पाठक, नीरज बागरी, नवीन चौरसिया, आरक्षक श्याम सिंह, अजय प्रजापति, महिला आरक्षक पूजा साहू, पूजा कुशवाह तथा चालक अमृत सिंह और अखिल शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

पन्ना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखे बनाने वालों में हड़कंप मचा है।

पन्ना से संतराम पटेल की रिपोर्ट।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights