मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के करीब 5.50 लाख कर्मचारियों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद यह काम एमपीएसईडीसी को सौंपा गया है। साथ ही, सरकारी दफ्तरों में मशीनों की खरीद और वेंडर चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

नए सिस्टम में कर्मचारी के पंच करते ही उसकी उपस्थिति सीधे केंद्रीय सर्वर पर दर्ज होगी और रियल टाइम मॉनिटरिंग भी संभव होगी। इसकी शुरुआत मंत्रालय और राजधानी के प्रमुख कार्यालयों से होगी, बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।इस सॉफ्टवेयर की खास बात यह है कि कर्मचारी के आने-जाने का समय अपने आप रिकॉर्ड होगा। अगर कोई बीच में ऑफिस से बाहर जाता है, तो सिस्टम खुद ही शॉर्ट लीव या हाफ डे दर्ज कर देगा।
इससे यह भी पता चल सकेगा कि कौन कर्मचारी डेस्क पर मौजूद है और कौन फील्ड में काम कर रहा है।
Chanakya News. #GovernmentEmployees #BiometricAttendance #BreakingNews
