
मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया। दमोह जिले की हटा तहसील के ग्राम पंचायत मडियादो में आज दिनांक 9 दिन शनिवार को करीब एक दर्जन लोगों को एक पागल कुत्ते के द्वारा काटने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो में वैक्सीनेशन किया गया डॉ उमाशंकर पटेल सीबीएमओ हटा के द्वारा बताया गया कि हमारे अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की कोई कमी नहीं लोगों को सलाह दी गई है कि कोई भी जानवरों के द्वारा काटने पर तुरंत अस्पताल में आकर इंजेक्शन लगवाए ना की झाड़ा फूंकी में अपना समय खराब न करें भारत में रेबीज के कारण होने वाली मौतों की संख्या:वार्षिक मौतें: भारत में हर साल लगभग 18,000 से 20,000 लोगों की मौत रेबीज के कारण होती है।वैश्विक हिस्सेदारी: विश्व स्तर पर रेबीज से होने वाली कुल मौतों का लगभग 36% हिस्सा भारत में होता है।कारण: इन मौतों में से लगभग 97% से 99% मामले पागल कुत्तों के काटने के कारण होते हैं।प्रभावित आबादी: रेबीज से होने वाली मौतों में से 30-60% पीड़ित 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे होते हैं।अन्य जानकारी: भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक रेबीज के मामलों को शून्य (0) करना है।

