कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम एवं अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण

[metaslider id="122"]

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम एवं अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 30 सितम्बर 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल स्थित कोषालय के डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे न्यायिक एवं गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर, टिकट, फार्म तथा संबंधित पंजियों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके बाद कलेक्टर ने सेवा सेतु केंद्र, अधीक्षक कार्यालय एवं अपर कलेक्टर कोर्ट का निरीक्षण कर आवेदनों, प्रमाण पत्रों तथा प्रकरणों की एंट्री एवं निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी, जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights