अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए 6 कर्मचारियों को
कलेक्टर ने किया सम्मानित, सौंपा PPO
बलौदाबाजार, 30 सितम्बर 2026। अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए जिले के 6 शासकीय सेवकों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) की प्रति सौंपी।

कलेक्टर श्री शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबे समय तक जनसेवा में योगदान देने के लिए बधाई देते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही PPO की प्रति उपलब्ध कराई जाए तथा उनके अन्य स्वत्वों का भी समय पर भुगतान हो।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से परिवार एवं समाज को अधिक समय देने की अपील की।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में पुलिस विभाग से दिनेश कुमार शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग से गीता राम साहु एवं जया सरकार तथा स्कूल शिक्षा विभाग से रोहित लाल साहु, कन्हैया लाल ध्रुव एवं देवेंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[metaslider id="122"]
