ग्राम सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को, निर्धारित एजेंडे पर होगी चर्चा

[metaslider id="122"]

ग्राम सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को, निर्धारित एजेंडे पर होगी चर्चा

ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, शत-प्रतिशत गणपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरपंच-पंचों की

बलौदाबाजार, 28 सितम्बर 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समय-सारिणी तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ शत-प्रतिशत गणपूर्ति कराने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों की होगी। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

 

बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा

ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं उनकी प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपात्र पाए गए हितग्राहियों के संबंध में आवश्यक निर्णय भी ग्राम सभा में लिया जाएगा।

इसके अलावा वीबीजी राम-जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य बिंदुओं पर भी ग्रामीणों के साथ चर्चा की जाएगी।

प्रशासन द्वारा ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और योजनाओं की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्राम सभा ग्रामीणों को अपने गांव के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगी।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला
बलौदाबाजार-भाटापारा

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights