दमोह नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सेवोत्तम विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सम्‍पन्‍न

[metaslider id="122"]

नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सेवोत्तम विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सम्‍पन्‍न
===

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली के सहयोग से आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल में स्थपित सेवोत्तम प्रकोष्ठ के अंतर्गत नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सेवोत्तम विषयक म. प्र. लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम 2010, सी. एम. हेल्पलाइन, CPGRAMS एवं शिकायत निवारण प्रणाली पर आधारित पदाभिहित अधिकारियों एवं शिकायत निवारण अधिकारियों (एल-1/एल-2 श्रेणी के अधिकारियों) हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में दो दिवसीय गैर आवासीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण में सेवोत्तम के प्रमुख घटकों- सेवा मानक (Service Standards), शिकायत निवारण (Grievance Redressal) तथा सेवा वितरण प्रणाली (Service Delivery Mechanism) पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा, जिम्मेदार अधिकारी एवं प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख कर नागरिकों को सुगम और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवोत्तम मॉडल के क्रियान्वयन, निगरानी एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। साथ ही, उदाहरणों एवं व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया गया।

उक्‍त प्रशिक्षण जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में सामाजिक न्याय, राजस्व, पुलिस, पंचायत ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, लोक स्वास्थ्य, ऊर्जा, महिला बाल विकास, जल संसाधन, जनजातीय कार्य, श्रम इत्यादि विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। उक्‍त प्रशिक्षण कलेक्‍ट्रेट स्थित ई दक्ष केन्‍द्र में आयोजित हुआ।

सेवोत्तम प्रशिक्षण के दौरान जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने उपस्थित अधिकारियों को मध्‍यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत सेवाओं के निराकरण के संबंध में एवं सीएम हेल्‍पलाइन व CPGRAMS अंतर्गत शिकायत निवारण प्रणाली के संबंध में विस्‍तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई दक्ष केन्‍द्र के प्रशिक्षक शिवम अरजरिया ने सेवाओं एवं शिकायत निवारण से संबंधित केन्‍द्र व राज्‍य शासन द्वारा संचालित विभिन्‍न पोर्टल के बारे जानकारी दी।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights