डीपी पटेल को प्रदेश महासचिव बनाया गया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी अखिल भारतीय महासचिव डॉक्टर संजय कामले जी की सहमति से, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समाज कल्याण प्रकोष्ठ की प्रबंध समिति का गठन किया गया जिसमें दमोह से डीपी पटेल को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी। पटेल पिछले 4 वर्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए अग्रसर हैं, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रहते हुए पार्टी की विचारधारा से आमजन को अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहे हैं। डीपी पटेल एक प्रखर वक्ता एवं सेवा निवृत्त अधिकारी हैं, पेंशनर्स का भी नेतृत्व करते हैं, अपेक्स संगठन में संभाग अध्यक्ष रहते हुए कर्मचारियों की मांगों को लेकर सदा कार्य करते रहे हैं।
