यूपी में 38 IAS अफसरों का तबादला, महराजगंज-सिद्धार्थनगर के DM बदले

[metaslider id="122"]

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले,

महराजगंज और सिद्धार्थनगर के DM बदले उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले में भी जिलाधिकारियों की अदला-बदली हुई है। महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज की कमान सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब महराजगंज में नए जिलाधिकारी के रूप में शिवशरणप्पा जीएन जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं गौरव सिंह सोगरवाल अब सिद्धार्थनगर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की कमान संभालेंगे। प्रदेश में हुए इस बड़े फेरबदल को लेकर प्रशासनिक महकमे में चर्चाएं तेज हैं। यूपी की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए चाणक्य न्यूज़ इंडिया के साथ।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights