खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

रेड हिंद ब्रांड ग्रीन लेमन फ्लेवर कोल्ड ड्रिंक्स,क्लाउडी लेमन फ्लेवर कोल्ड ड्रिंक्स एवं लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक्स के लिए गए नमूनें

कोल्ड ड्रिंक्स के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। कार्यवाही में बालाकोट रोड स्थित जे एम डी एजेंसी एवं बाईपास रोड स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित बिसलरी ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर,सोडा एवं कोल्ड ड्रिंक्स की जांच की गई। इसी तरह मांगज वार्ड नंबर 5,रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित खुशनुमा सेल्स एजेंसी का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित रेड हिंद ब्रांड ग्रीन लेमन फ्लेवर ब्रांड कोल्ड ड्रिंक्स,क्लाउडी लेमन फ्लेवर कोल्ड ड्रिंक्स एवं लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक्स के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन कोल्ड ड्रिंक्स के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
[metaslider id="122"]