मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया इमलिया घाट में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

[metaslider id="122"]

इमलिया घाट में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न
दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी समारोह’ की श्रृंखला में गायत्री प्रज्ञा पीठ, बड़ी देवी मंदिर दमोह द्वारा ग्राम इमलिया घाट में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारियों के संबंध में स्थानीय परिजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डॉ. भरत सिंह द्वारा 24 कुंडीय यज्ञ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
* पदाधिकारी: श्री डी.पी. बोहरे (जिला समन्वयक), श्री हरिनारायण चौकरिया (जिला सहसमन्वयक), श्री प्रद्युम्न सिंह (दमोह तहसील समन्वयक), एवं डॉ. रूपसिंह (हटा तहसील समन्वयक)।
* विशिष्टजन एवं ग्राम प्रतिनिधि: डॉ. गोपाल कुसमरिया, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री जुगराज सिंह (पूर्व सरपंच), श्री राजकुमार सिंह (पूर्व सरपंच), श्री सुमत जैन (सरपंच, लकलका), श्री नन्हे ठाकुर, श्री प्रकाश यादव (पूर्व सरपंच), श्री महेश पचौरी, श्री अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights