नागुका कंपनी ने किया किसान सम्मेलन, बड़ी संख्या में जुटे किसान
पखांजूर@परलकोट बांदे क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागुका कंपनी द्वारा एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में न केवल स्थानीय बल्कि अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे आयोजन की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सम्मेलन के दौरान कंपनी के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और बेहतर बीजों के उपयोग से उत्पादन में काफी वृद्धि की जा सकती है। किसानों को बीज चयन, फसल प्रबंधन और नई कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने उनके सवालों का समाधान करते हुए खेती को अधिक लाभकारी बनाने के सुझाव दिए। जिसमें उन्नत किस्म के बीजों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है तथा रोगों और कीटों से होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को विभिन्न फसलों के लिए उपयुक्त बीजों का चयन करने और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी।इस अवसर पर किसानों को बीजों की गुणवत्ता, बुवाई की सही विधि, खाद और पानी के संतुलित उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, यह भी बताया गया कि प्रमाणित बीजों का उपयोग करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और बेहतर संसाधनों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें नई जानकारी मिलती है, जिससे उनकी खेती और आय दोनों में सुधार संभव है।
सम्मेलन के अंत में किसानों ने इस तरह के आयोजन को उपयोगी बताया साथ मे टेरिटरी सेल्स मैनेजर भबोतोष सिकदार ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
[metaslider id="122"]