अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद*

[metaslider id="122"]

*अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद*
*छत्तीसगढ़ स्टेट हेड सादिक रजा*
थाईलैंड में 16 से 19 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय युवा राजनीतिक सम्मेलन, 100 से अधिक देशों के युवा संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

छत्तीसगढ़। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। थाईलैंड में 17 से 19 नवंबर तक IYSU (International Union of Socialist Youth) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा राजनीतिक सम्मेलन में दुनिया के 100 से अधिक देशों के युवा राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मोहम्मद शाहिद भारत की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी, बेरोजगारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवा नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत एवं इंडियन यूथ कांग्रेस का पक्ष रखेंगे।

मोहम्मद शाहिद भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जमीनी स्तर पर राजनीति से जोड़ने, जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने तथा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया है।

उनका यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होना न केवल उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर है, बल्कि भारत के युवाओं की आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

सम्मेलन के दौरान दुनिया के अलग-अलग देशों से आए युवा राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ लोकतंत्र के भविष्य, प्रगतिशील राजनीति, युवाओं की भूमिका और वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

मोहम्मद शाहिद ने कहा कि आज दुनिया के सामने युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल हैं। बेरोजगारी, शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकार और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। यह सम्मेलन विभिन्न देशों के युवा नेताओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और लोकतांत्रिक एवं प्रगतिशील विचारधारा को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

मोहम्मद शाहिद की यह अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भारतीय युवा कांग्रेस के लिए गौरव का विषय है। साथ ही, यह भारत के युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक विचारधारा और युवाओं की राजनीतिक शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights