हटा रनेह बाल दिवस पर न्यू श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल रनेह में व्यंजन मेले का आयोजन, बच्चों ने सीखी आत्मनिर्भरता की सीख

[metaslider id="122"]

बाल दिवस पर न्यू श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल रनेह में व्यंजन मेले का आयोजन, बच्चों ने सीखी आत्मनिर्भरता की सीख

रनेह। बाल दिवस के अवसर पर न्यू श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल रनेह में बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से व्यंजन मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय संचालक श्री सर्वेश प्यासी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन की जानकारी देना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा व्यावसायिक गतिविधियों से परिचित कराना था। मेले के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं व्यवसाय की बुनियादी समझ विकसित करने का अवसर मिला।

इस आयोजन ने बच्चों को यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भर बनना, नए कौशल सीखना और अपनी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ना भी है।

कार्यक्रम में विद्यालय संचालक सर्वेश प्यासी, प्राचार्य शिखा प्यासी सहित शिक्षकगण सौम्या साहू, मालिनी नायक, योगिता सेन, मेघा विश्वकर्मा, अमित पटेल, शिल्पा राय, मेघा तंतुवाय एवं टीना रैकवार उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights