मडियादो के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
दमोह जिले के हटा ब्लॉक की मडियादो ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 और 15 के ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक उच्च अधिकारी या कोई प्रमुख जनप्रतिनिधि उन्हें आश्वासन नहीं देते, वे प्रदर्शन से नहीं हटेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान भी उन्होंने आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की
गई।
प्रदर्शनकारियों की मांग:
• जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण किया जाए।
•
वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि आकर निर्माण का आश्वासन
दें।
