दमोह राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का नया प्रशासनिक प्रयोग

[metaslider id="122"]

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का नया प्रशासनिक प्रयोग

अब हर शनिवार होगी विशेष जनसुनवाई

नोहटा कार्यालय में शुरू हुई नियमित जनसुनवाई व्यवस्था

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक नई प्रशासनिक पहल की शुरुआत की है। राज्यमंत्री ने अपने निज कार्यालय नोहटा में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसे अब प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी सुनवाई

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि वे पूर्व से ही प्रतिदिन क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते रहे हैं, लेकिन अब शनिवार को विशेष जनसुनवाई दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। यह जनसुनवाई प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

20 से अधिक आवेदन प्राप्त, अधिकारियों ने किया त्वरित निराकरण

पहली विशेष जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा 20 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए, जबकि कई लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर उपस्थित प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान हेतु यथासंभव त्वरित कार्रवाई की।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सरकार का उद्देश्य है कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights