दमोह जिले में गठित 28 उत्पादक समूहों की समीक्षा बैठक एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

[metaslider id="122"]

जिले में गठित 28 उत्पादक समूहों की समीक्षा बैठक एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
====

म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला दमोह में, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फूलपगारे की अध्यक्षता में 12 मार्च को सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र, पॉलिटेक्‍निक कॉलेज परिसर में जिले में गठित 28 उत्पादक समूहों की समीक्षा बैठक एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 28 उत्पादक समूहों के सदस्य उपस्थित रहे ।

समीक्षा/कार्यशाला के दौरान उत्पादक समूहों की समीक्षा करते हुए उत्पादन, ट्रेडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया गया। चर्चा में मुख्यतः उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, और सही तरीके से मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है, ताकि बाजार में उत्पादों को मार्केटिंग के बेहतर विकल्प मिलें और उनकी बिक्री बढ़ सके। उत्पादक समूह का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं असंगठित किसानो का उत्पादन इकट्ठा कर उसे बाजार उपलब्ध करवाना है।

इसी श्रृंखला में प्रत्येक सीजन में आने वाली फसलों को लक्षित कर किसी एक या दो प्रकार की फसलों का संग्रहण करना, ग्रेडिंग करना, पैकेजिंग करना और उन्हें बाजार में उतारना इस विषय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा विस्तार से चर्चा की गई एवं जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा उत्पादक समूह क्या होते हैं, चर्चा कर बताया गया। अभी तक जिन उत्पादक समूह के द्वारा बिजनेस किया गया है एवं उनके द्वारा जो लाभांश प्राप्त किया गया है, उन्होंने अपने अनुभव साझा किये, जिससे वे समूह जो अब ट्रेडिंग का कार्य करने वाले हैं उनकी समझ विकसित हुई है। आज की इस कार्यशाला में विकासखंड दमोह, बटियागढ़, पटेरा एवं पथरिया का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights