दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल से लंबित प्रकरण का मौके पर निराकरण

[metaslider id="122"]

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल से लंबित प्रकरण का मौके पर निराकरण
==एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
पीडब्लूडी, पी.आई.यू , राजस्व व स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई
==
सड़क निर्माण हेतु भूमि हुई क्लियर
====

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि सांदीपनि स्कूल (मारूताल बायपास) अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण लंबित था। इसके निराकरण के लिए एक दिन पूर्व सभी हितबद्ध पक्षों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया जाएगा और तत्पश्चात समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीडब्लूडी, पी.आई.यू की टीम, राजस्व विभाग के अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि तथा आसपास के भूमि स्वामी उपस्थित रहे।

व्यवस्थित नाप के बाद बनी सहमति

उन्होने बताया पीडब्लूडी द्वारा विधिवत एवं व्यवस्थित नाप-जोख की गई, जिसमें राजस्व निरीक्षक एवं अन्य राजस्व अधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया। नाप के उपरांत सभी संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनी और निर्णयानुसार सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के हिस्से को आज मौके पर ही क्लियर कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।

लंबे समय से लंबित विषय का समाधान

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यह विषय काफी समय से लंबित था। आज सभी विभागों के समन्वित प्रयास और हितधारकों के सहयोग से इसका निराकरण संभव हो सका है। उन्होंने पीडब्लूडी, राजस्व विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने सकारात्मक सहयोग दिया, जिससे प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करने में सफलता मिली।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights