दमोह संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल-कलेक्टर श्री कोचर

[metaslider id="122"]

मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल-कलेक्टर श्री कोचर
===
सहजपुर में क्लस्टर स्तरीय शिविर एवं रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
===

जिले के विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा की ग्राम पंचायत सहजपुर में क्लस्टर स्तरीय द्वितीय शिविर एवं रात्रि चौपाल का आयोजन “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। रात्रि कालीन चौपाल में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण कराया।

कलेक्टर श्री कोचर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित लगभग 100 आवेदनों त्वरित निराकरण कराया गया। चौपाल में उन्होंने मुख्य रूप से बंटवारा, नामांतरण, आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा अन्य राजस्व एवं पंचायत संबंधी प्रकरणों पर सुनवाई कर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक एक ही स्थान पर पहुँचाना एवं ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था। शिविर में विकासखण्ड क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों यथा अजीतपुर, इमलीडोल, कुदपुरा, कोडल, खमरियाकलॉ, जामुनखेड़ा, झरौली, धनेटामाल, नरगुवामाल, पाठादों, पिंडरईपाजी, बैरागढ़, बैलवाड़ा, बोरिया, भैसा, महगुवाकलॉ, महगुवाखुर्द, समनापुर, सैलवाड़ा एवं सहजपुर के ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

शिविर के दौरान 152 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया। इस मौके पर 64 स्किल टेस्ट किए गए, 70 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 12 हितग्राहियों का अटल पेंशन योजना में पंजीयन किया गया। इसके अतिरिक्त 4 हितग्राहियों को सुरक्षा बीमा योजना एवं 10 हितग्राहियों को जीवन सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights