
ऐतिहासिक महत्व के लिए पहचाने जाने वाले सकोर गांव में तीन दिवसीय जगनिक महोत्सव का आग़ाज़ हो गया,
अजब धाम छोटे सरकार जी, प्रसिद्ध कथावाचक विपिन बिहारी जी महाराज,कुंडलपुर मठ प्रमुख गजेंद्रपुरी जी महाराज, आचार्य दीपक उपाध्याय,वरिष्ठ साहित्यकार पँडित श्याम सुंदर दुबे और आयोजन संरक्षक डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती जी पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मप्र संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन दमोह द्वारा आयोजित कार्यक्रम जगनिक महोत्सव 2026 के पहले दिन जगनिक और आल्हा ऊदल के इतिहास चित्रण का वर्णन किया गया
मंच से साहित्यकार और इतिहासविदों ने महाकवि जगनिक की जन्मभूमि सकोर गांव और बुंदेलखंड के प्रसिद्ध वीर योद्धा आल्हा ऊदल द्वारा सकोर में प्रशिक्षण लेने,महान शासक समुद्रगुप्त मौर्य द्वारा सकोर में शिवजी मठ निर्माण सहित ऐतिहासिक वृतांतों का वखान कर जगनिक महोत्सव सकोर आयोजन की सराहना की

