नरवाई प्रबंधन को लेकर सख्ती, हार्वेस्टर में SMS लगाना अनिवार्य

[metaslider id="122"]

कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) लगाना अनिवार्य,

बिना SMS हार्वेस्टर चलाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों की बैठक में दिए निर्देश, नरवाई प्रबंधन के लिए बेलर यंत्र के उपयोग पर भी हुई चर्चा

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के मार्गदर्शन में कार्यालय सहायक कृषि यंत्री दमोह द्वारा कंबाइन हार्वेस्टर संचालकों तथा कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कृषि यंत्री संदीप पीपड़ा ने संचालकों को स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिन कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) नहीं लगा होगा, यदि वे हार्वेस्टर संचालन करते हुए पाए जाते हैं तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी हार्वेस्टर संचालकों को अनिवार्य रूप से SMS लगवाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों को SMS युक्त हार्वेस्टर किसानों को किराये पर उपलब्ध कराने के लिए समझाइश दी गई। जिन कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों के पास SMS उपलब्ध नहीं है, उन्हें ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से SMS यंत्र अनुदान पर प्राप्त करने के लिए आवेदन करने को कहा गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights