जबेरा विकासखंड में पोषण क्लिनिक के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की ओर सामूहिक पहल
==== मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी

विकासखंड जबेरा में 0-5 वर्ष के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में गत दिवस पोषण क्लिनिक का आयोजन किया गया। यह पहल महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोहटा एवं कलेहरा आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित की गई।
इस दौरान नोहटा, खमरिया मौजीलाल एवं कलेहरा सेक्टर के कुल 65 बच्चों की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जांच की गई। ये बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूर्व में SAM एवं MAM श्रेणी में चिन्हित किए गए थे। जांच के उपरांत 20 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) हेतु रेफर किया गया, जबकि अन्य बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श प्रदान करते हुए समुदाय आधारित देखभाल से जोड़ा गया।
बच्चों तक समय पर पोषण सेवाएं पहुंचाने और कुपोषण प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग निरंतर समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। इस प्रयास में अंतरा फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है तथा आने वाले समय में अन्य सेक्टरों में भी ऐसे पोषण क्लिनिक आयोजित किए जाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
पोषण क्लिनिक जैसी पहलें समुदाय स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित कुपोषित बच्चों और उन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हैं जिनके विकास में किसी कारण से बाधा आ रही है। यह पहल बच्चों की समय पर जांच, सही मार्गदर्शन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से उन्हें जोड़ते हुए स्वस्थ बचपन एवं सर्वांगीण विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
[metaslider id="122"]