दमोह कलेक्टर नए वर्ष पर पहुंचे वृद्धआश्रम लिया वृद्धआश्रम का जायजा

[metaslider id="122"]
  1. कलेक्टर श्री अग्रवाल नये वर्ष के अवसर पर पहुंचे वृद्धाश्रम, वृद्धजनो से लिया आर्शीवाद
    लिया जायजा, दिये अहम् दिशा-निर्देश
    ====
    कलेक्टर मयंक अग्रवाल नये वर्ष के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचे, यहां उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं को सुना और आश्रम मे चल रहे नये कार्यो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों की समस्याओं का निराकरण करने एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वृद्धों को शाल उड़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दमोह अर्पित वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
    कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले वासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा वृद्धाश्रम में काफी सारे काम चल रहे है, इनमे जो कमिया रह गई है, उनकी जल्द से जल्द पूर्ती करने के लिये कहा है। नये वर्ष के दिन वृद्धों का आर्शीवाद भी मिल जाये यह भी कोशिश रही।
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *