खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय पुत्री ने लगाई फांसी कारण अज्ञात, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच

[metaslider id="122"]

खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय पुत्री ने लगाई फांसी
कारण अज्ञात, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच


दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी स्थित खेजरा मंदिर में अज्ञात कारणों के चलते कुंअरपुर खेजरा निवासी 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखे से युवती के शव को बरामद कर मोबाइल जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेजरा मंदिर के पुजारी श्री प्रहलाद दास दुबे की 27 वर्षीय पुत्री प्रमिला ने खेजरा श्री हनुमान मंदिर स्थित स्वयं के बेडरूम में फांसी लगाई। आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतिका के पिता खेजरा मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देहात अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, एएसआई अकरम खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोबाइल की जांच से आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights