दमोह 71 वें स्थापना दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम संपन्न

[metaslider id="122"]

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

राज्य लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण

की दिशा में अग्रसर-संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दी शुभकामनाएं विकसित और स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण का लिया संकल्प सरकार राज्य को निरंतर विकास और समृद्धि के नए शिखरों पर ले जा रही है-विधायक हटा उमादेवी खटीक यशस्वी मुख्यमंत्री किसानों की उन्नति और विकास की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए दृढ़ संकल्पित-जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसानों को मिले पुरूस्कार मध्य प्रदेश जिस तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है, वह अत्यंत सराहनीय -श्याम शिवहरे सर्वांगीण विकास का संकल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर जिले को समृद्ध एवं उन्नत बनाने का प्रयास-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव छात्राओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम 71 वें स्थापना दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम संपन्न मध्य प्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। राज्यमंत्री श्री लोधी ने समस्त प्रदेशवासियों एवं दमोह जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि यह बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि पूरा प्रदेश स्थापना दिवस का यह पावन पर्व उल्लास के साथ मना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। संस्कृति राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण का संकल्प भी लिया गया है।

दमोह जिले में पर्यटन के विकास पर प्रकाश डालते हुए मंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप दमोह को पर्यटन हब बनाने का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा नौरादेही अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। बांदकपुर धाम, खर्राघाट धाम और नोहलेश्वर लोक का निर्माण कार्य चल रहा है। पतलौनी धाम के विकास कार्य भी जल्द शुरू होने वाले हैं।

संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कृषि आधारित क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें जिले स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटी प्रदान की गई। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में लकी कुर्मी, जेएनवी विद्यालय हटा एवं शीतल कुर्मी कमला नेहरू महाविद्यालय दमोह को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया, जिससे आने वाली पीढ़ी में उत्साह और प्रेरणा का संचार हो सकेगा।

हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर को प्रदेश के गौरव, प्रगति और जन-कल्याण के संकल्प को दोहराने का दिन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्तमान सरकार राज्य को निरंतर विकास और समृद्धि के नए शिखरों पर ले जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित हर वर्ग को मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से आमजन और उनके परिवारों के आर्थिक स्तर में व्यापक सुधार आया है। विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने कहा कि निरंतर प्रयासों और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य की छवि से पूरी तरह मुक्त हो चुका है और तेजी से देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में अपनी जगह बना रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुये कहा आज का दिन ऐतिहासिक महत्व और उत्सव का प्रतीक है, 1 नवंबर 1956 को जब राज्यों का पुनर्गठन हुआ, तब हमारे प्रिय मध्य प्रदेश का गठन हुआ था। उन्होंने उस ऐतिहासिक क्षण का स्मरण करते हुए कहा कि गठन के दिन भी दीपावली का महापर्व था, जिसे बड़े ही उल्लास और उत्सव के साथ मनाया गया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भी प्रदेश का प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष इस दिन को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाता है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इस बात का अभिमान है कि हम उस मध्य प्रदेश के नागरिक हैं, जहाँ मां नर्मदा की पवित्र धारा बहती है और बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त होता है। यह धरा हमारी आस्था, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री किसानों की उन्नति और उन्हें विकास की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए पूर्णतः दृढ़ संकल्पित हैं। किसानों के कल्याण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मिले पुरूस्कार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटैल ने कहा पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश में एक साथ किसानों के लिये उपयोगी पुरूस्कार दिये जा रहे है।

श्याम शिवहरे ने अपनी बात रखते हुए समस्त जिलेवासियों एवं शासन-प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में मध्य प्रदेश जिस तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के इस त्वरित और सर्वांगीण विकास में दमोह जिला भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी सहभागिता निभाएगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों से एकजुट होकर समृद्ध प्रदेश और उन्नत दमोह के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्वरोजगार जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में आधुनिक यंत्रों व उन्नत तकनीकों के उपयोग पर बल दिया ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके और जिला आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा सर्वांगीण विकास का संकल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर जिले को समृद्ध एवं उन्नत बनाने का प्रयास है। मातृशक्ति और युवाओं की भूमिका में हर युवा को रोजगार मिले, मातृशक्ति को सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में निर्णायक नेतृत्व का अवसर प्राप्त हो। संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रशासन की ओर से संवेदनशील, उत्तरदायी और पारदर्शी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेता किसानों को पुरस्कृत किया गया और स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रतियोगिता के विजेता किसान भाइयों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट मोटर साइकिल और ई-स्कूटी प्रदान करने प्रतीक स्वरूप चाबी सौंपी गई। साथ ही ‘कृष्ण पाथेय’ के तहत दो विजेताओं यथा लकी कुर्मी, जवाहर लाल नेहरू विद्यालय हटा एवं शीतल कुर्मी कमला नेहरू महाविद्यालय दमोह को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया ताकि अन्य नागरिक भी बेहतर कार्यों के लिए प्रेरित हो सकें। अंत में कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें और प्रदेश व राष्ट्र के विकास में अपना सक्रिय योगदान देते रहें।

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों के कल्याण और उन्हें आधुनिक कृषि योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ क्विज प्रतियोगिता में दमोह जिले की महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। तारादेही (जिला दमोह) की निवासी संध्या जैन ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संध्या जैन ने बताया कि उन्होंने ‘किसान कल्याण स्वाभिमान योजना’ के अंतर्गत आयोजित इस क्विज में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान पूछे गए सभी 24 प्रश्नों के सही उत्तर देने पर उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्रदान किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और आयोजकों का आभार जताया है।

अहरौरा की किसान रागिनी कमलेश कुर्मी को द्वितीय पुरूस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल पुरस्कार मिला । इस प्रतियोगिता में अहरौरा निवासी किसान श्रीमति रागिनी कमलेश कुर्मी ने सभी 24 प्रश्नों के सही उत्तर देकर शानदार सफलता हासिल की है। इसमें पूछे गए सभी 24 प्रश्नों का सही जवाब देने पर उन्हें द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की गई है। इस बड़ी उपलब्धि से उनके क्षेत्र के किसानों में भी काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमोह जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सद्गुवां के निवासी किसान हरिश्चंद्र कुर्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

हरिश्चंद्र कुर्मी ने बताया कि 29 जनवरी से 15 मार्च के मध्य आयोजित इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 40 हजार किसानों ने भाग लिया था। इसमें कृषि विकास और शासकीय योजनाओं पर आधारित 24 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।

पूर्ण अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की जिलेवार पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम 165 विजेताओं का चयन किया गया है। लॉटरी के आधार पर प्रदेश भर में 55 किसानों को ट्रैक्टर (प्रथम पुरस्कार), 55 किसानों को बुलेट मोटरसाइकिल (द्वितीय पुरस्कार) और 55 किसानों को ई-स्कूटर (तृतीय पुरस्कार) के लिए चुना गया है। इसी कड़ी में दमोह जिले से हरिश्चंद्र कुर्मी का चयन ई-स्कूटर पुरस्कार के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मध्य प्रदेश सरकार और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों में जागरूकता और उत्साह का संचार होता है।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित म.प्र. स्थापना दिवस समारोह में सांदिपनि विद्यालय और अनहद् कला केंद्र की प्रस्तुतियों ने मन मोहा। परिसर में आयोजित भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक समारोह में स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं द्वारा सुमधुर स्वर में “मध्य प्रदेश गान” का गरिमामय प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति और प्रदेश गौरव की भावना से गुंजायमान हो उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सांदिपनि विद्यालय और अनहद् कला केंद्र की छात्राओं ने मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। छात्राओं की सधी हुई प्रस्तुति, उत्कृष्ट कला और लयबद्ध नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। समारोह में मौजूद अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि सराहना की।

समारोह के अंत में जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी ने उपस्थित सभी अतिथियों, लोकतंत्र सेनानियों, कलाकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों का गरिमामय उपस्थिति एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथियो के साथ ही लोकतंत्र सेनानियो का पुष्पमालाओ से स्वागत और सम्मान किया गया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights