नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

[metaslider id="122"]

नाबालिग आदिवासी बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजे जेल

दमोह। पटेरा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की नाबालिग बालिका के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पटेरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पटेरा में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा हटा एसडीओपी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में दिव्य उर्फ देवेंद्र सिंह लोधी (19 वर्ष) एवं पवन ठाकुर (26 वर्ष), निवासी हिंडोरिया शामिल हैं। पटेरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इनका रहा सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा निरीक्षक रचना मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक रूपलाल, आरक्षक गब्बर राजपूत, ब्रजेश, बालमुकुंद, अंकित, आरक्षक राजेंद्र तथा साइबर सेल के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights