MP में माफिया का आतंक! ड्यूटी पर निकले अफसरों की हत्या, कितने मामलों में सजा?

[metaslider id="122"]

ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया!

कितने मामलों में हुई सजा? मध्य प्रदेश में 2012 से 2026 के बीच माफिया से जुड़ी घटनाओं में कई अधिकारियों और कर्मचारियों की जान गई।

देवास के खातेगांव में शराब माफिया ने एक पुलिस अफसर की जान ले ली। टीआई दिलीप पुरी को शराब माफिया ने गाड़ी से कुचल दिया। वे करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिलीप पुरी माफिया के हाथों जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के पहले अफसर नहीं हैं। इससे पहले भी कई अफसर अपनी ड्यूटी निभाते हुए माफिया का शिकार हो चुके हैं। आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह, आरक्षक धर्मेंद्र चौहान, वनरक्षक नरेंद्र शर्मा, डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह, पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल और एएसआई महेंद्र बागरी… ये वो नाम हैं, जिन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए जान गंवाई है।

साल 2012 से 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि माफिया अब तक प्रदेश के सात अफसरों की जान ले चुका है। हर घटना के बाद सरकार सख्त कार्रवाई, जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देती है। लेकिन सवाल है कि इन वादों का नतीजा क्या निकला? आरोपियों को कितनी सजा मिली? जांच कहां तक पहुंची? और क्या माफिया के खिलाफ कार्रवाई सच में हुई? द सूत्र ने इन सभी मामलों की पड़ताल की है। इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि ड्यूटी के दौरान मारे गए इन अफसरों को अब तक न्याय मिला या नहीं।

8 मार्च 2012 का आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह केस: मुरैना मध्य प्रदेश का वो जिला है जहां माफिया का सबसे ज्यादा बोलबाला है। तारीख थी 8 मार्च 2012 और होली का त्योहार था। मुरैना के बानमोर में 2009 बैच के IPS अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान नरेंद्र कुमार ने अवैध पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जाते देखा था। आईपीएस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की थी। जब आरोपी मनोज गुर्जर ने ट्रैक्टर नहीं रोका, तब IPS कूदकर ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए और स्टीयरिंग पकड़ लिया था। लेकिन आरोपी ने धक्का देकर उन्हें नीचे गिराया और उनके ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी थी। गंभीर हालत में आईपीएस को ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।

मामले की हुई थी CBI जांच तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में CBI जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने इसे सोची-समझी हत्या (तब धारा 302) के बजाय गैर-इरादतन हत्या माना था। मामले में कोर्ट ने ट्रैक्टर ड्राइवर मनोज गुर्जर को दोषी पाया और 10 साल की सजा सुनाई थी। पत्नी हैं IAS अधिकारी दिवंगत नरेंद्र कुमार की पत्नी मधु रानी तेवतिया आईएएस अधिकारी हैं। इस घटना के बाद तेवतिया ने अपना कैडर बदल लिया था। मधु रानी ने मध्य प्रदेश कैडर छोड़कर AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) जाने का फैसला किया था।

5 अप्रैल 2015 का आरक्षक धर्मेंद्र चौहान केस: मुरैना में एक बार फिर माफिया ने एक सरकारी अफसर की जान ली थी। आईएएस नरेंद्र कुमार सिंह की हत्या के तीन साल बाद मुरैना में ही एक कांस्टेबल की जान गई थी। यहां 05 अप्रैल 2015 को तड़के लगभग साढ़े चार बजे यह घटना हुई थी। आरक्षक धर्मेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ किसी मामले के सिलसिले में एक गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्हें चंबल नदी में अवैध रेत खनन में शामिल एक डंपर दिखा था। जब धर्मेंद्र चौहान ने उसे रोकने की कोशिश की, तो डंपर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा था। डंपर रोकने की कोशिश के दौरान आरोपी ने आरक्षक के ऊपर ही डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि उस वक्त धर्मेंद्र चौहान के साथ 6 पुलिसवाले और थे, लेकिन किसी ने भी डंपर चालक को पकड़ने की कोशिश नहीं की थी। इस घटना के बाद सभी छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था।

जांच में क्या आया?
SIT ने अपनी रिपोर्ट में इसे सोची-समझी साजिश बताया था। मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी ड्राइवर को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई, जबकि बाकी आरोपियों को बरी कर दिया गया था। 6 मार्च 2016 का वनरक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा केस: प्रदेश के सरकारी अफसर माफिया की गाड़ियों के तले रौंदे जा रहे थे, लेकिन माफिया के अंदर कानून का डर नहीं था। ऐसा ही एक मामला 6 मार्च 2016 को सामने आया था। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-3 पर निरावली के पास वनरक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा की भी माफिया ने जान ले ली थी। नरेंद्र शर्मा वन विभाग की फ्लाइंग स्क्वाड में तैनात थे। चंबल इलाके में हो रहे अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए इस टीम का गठन किया गया था। टीम ने अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया और उन्हें थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में आरोपी ड्राइवर राजेश उर्फ लल्ला गुर्जर ने गाड़ी तेज भगाई लेकिन नरेंद्र शर्मा कूदकर गाड़ी पर चढ़ गए थे। आरोपी ड्राइवर और शर्मा के बीच हाथापाई हुई लेकिन शर्मा नीचे गिर गए थे। इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नरेंद्र शर्मा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि महज 300 रुपए प्रति ट्रॉली रेत भरकर यह अवैध सिंडिकेट चलाया जा रहा था।

केस का अपडेट क्या?
मामले में कोर्ट ने आरोपी ड्राइवर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक को कोर्ट ने रिहा कर दिया था। 7 सितंबर 2018 का डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह केस:
मुरैना में 7 सितंबर 2018 को एक बार फिर खौफनाक घटना हुई थी। नेशनल हाईवे 3 पर घिरोना वन चौकी के पास डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह की हत्या कर दी गई थी। घटना के दिन सूबेदार सिंह अपने चार साथियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान चंबल के प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत चुराकर माफिया की ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आ रही थीं। ट्रैक्टरों को रोकने के लिए वन विभाग ने सड़क पर लोहे की कीलों वाली टायर बस्टर स्ट्रिप बिछा रखी थी। ट्रैक्टरों के आगे दो मोटरसाइकिल पर बाइक सवारों ने स्ट्रिप को हटाना शुरू किया था। जब कुशवाह ने मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश की तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई थी। सूबेदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

25-26 नवंबर 2023 का पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल केस: The Sootr
होम
मध्‍य प्रदेश
छत्तीसगढ़
राजस्थान
THESOOTR PRIME
देश-दुनिया
वीडियो
एजुकेशन
जॉब्स
सरकारी योजनाएं
मनोरंजन
धर्म-ज्योतिष
The Sootr
राज्य
मध्‍य प्रदेश
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! …
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights