पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें और दिए निराकरण के निर्देश
दमोह/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित हॉल में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर आए फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं और त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर डीएसपी एजेके सौरभ त्रिपाठी, शिकायत शाखा प्रभारी गरिमा मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
