दमोह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक आयोजित,

[metaslider id="122"]

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक आयोजित,

493 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. अठया ने बताया कि गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक आयोजित किए गए।

जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल हटा सहित जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंची 493 गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक में पूर्व से चिन्हित उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की फॉलोअप जांच कर आवश्यक उपचार सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही जून माह के दूसरे सप्ताह में संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थाओं से जोड़ा गया।

क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, रक्त एवं मूत्र परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन किया गया। आवश्यकता अनुसार उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, सोनोग्राफी हेतु परामर्श, आवश्यक उपचार, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह तथा संस्थागत प्रसव के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

जिला एवं खंड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए पृथक ओपीडी, बैठक व्यवस्था, स्वल्पाहार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे महिलाओं को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

डॉ. चटर्जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ पहुंचकर,

किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर सेवाओं की गुणवत्ता, लाभार्थियों की सुविधा एवं संस्थागत प्रसव की तैयारियों की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights