दमोह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने ली बैठक दिए हम निर्देश

[metaslider id="122"]

मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए, छात्रावासों का निर्माण के लिए मध्यप्रदेश सरकार बधाई की पात्र- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति

पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही है- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया

आयोग ने ली बैठक, दिए गए अह्म दिशा-निर्देश

जिस प्रदेश की जो अच्छी कला-कार्य हैं, उनकी प्रशंसा करनी चाहिए। मध्यप्रदेश में जहाँ ओबीसी छात्रावास बने हैं, पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बने हैं, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार बधाई की पात्र हैं। इस आशय की बात भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में व्यक्त किये। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, महामंडलेश्वर आत्मा नंद सरस्वती जी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, श्याम शिवहरे विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा प्रत्येक राज्य में सब लोग मिलकर पढ़ें, सब लोग साथ चलें, सब लोग मिलकर देश को विकसित बनाएं। उन्होने विभाग की समीक्षा करते हुए अहम् दिशा निर्देश दिए।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा हमने लगभग 14 जिलों का भ्रमण किया था वहां के छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रयास किये गए। सरकार प्रतिवर्षानुसार पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सुविधाए उपलब्ध करा रही हैं। उनके उत्थान के लिए सरकार विभिन्न स्कालरशिप योजनाएं चला रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सोंपे।

कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधारोपण

इस दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) साध्वी निरंजन ज्योति ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights